{"_id":"5c0d46a3bdec22415d45a54f","slug":"11544373923-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम सेना ने फूंका सांसद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम सेना ने फूंका सांसद का पुतला
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज (मऊ)। सांसद सावित्री बाई फुले द्वारा दिए गए बयान से आक्रोशित परशुराम सेना के लोगों ने पं.अजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में उनके विरुद्ध नारेबाजी किया। कोपागंज थाने के सामने सांसद का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि वे ब्राह्मणों का अपमान कतई बर्दाशत नहीं करेंगे। विरोध्तीी करने वालों का कहना था कि बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा था कि देश के सभी मंदिरों में पंडितों का कब्जा है। वे देश को गुमराह करते हैं और अनुसूचित जातियों और पिछड़ों को आपस में बांटकर राजनीति चमका रहे हैं। लेकिन अब एससी पिछड़ा नहीं रहा।सांसद के इस बयान को इन लोगों ने ब्राह्मणो का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कोपागंज थाने के सामने परशुराम सेना के लोगों द्वारा पूर्व भाजपा सांसद का पुतला फूंकते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया। इस अवसर पर अजीत पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण जाति के लोगों ने सदैव देश के लिए समय समय पर कुर्बानियां दी है। कहा कि ब्राह्मणों ने वोट देकर उनको सांसद बनाया , लेकिन आज उनका ही अपमान कर रही हैं। इस अवसर पर पुतला दहन करने वालो में पंकज पांडेय ,पंकज तिवारी ,अवनीश पांडेय, मधुसूदन तिवारी ,नमो नारायण त्रिपाठी ,प्रिंस पांडेय, डी के तिवारी, प्रह्लाद तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय, मुरलीधर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन