{"_id":"5a8c5e194f1c1bca798bacf3","slug":"11519148569-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी घोसी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने बिजली, पेयजल, खेती किसानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 10सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी घोसी टी पी वर्मा को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इम्तेयाज वेग अहमद ने कहा कि आज किसान ,बुनकर, व्यापारी ,विद्यार्थी सभी वर्ग परेशान है। सरकार के मंत्री तथा अधिकारी केवल सैर करने में ही मशगूल हैं। दलित थानों का चक्कर लगा रहे हैं। दलित का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिनपर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है । अपराधी बेलगाम हो गए हैं। किसानों को मात्र आश्वासन देकर ठगा जा रहा है। नहरों में पानी नहीं है।खाद बीज के दाम आसमान छू रहे हैं। बुनकर के सामने रोजी रोटी की समस्या है। युवा पलायन कर रहा है। जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि राशन कार्डों के पात्रता सूची के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। एक ही परिवार को पांच-पांच बार राशन कार्ड के पात्रता सूची का फार्म भरवाया जा रहा है ,जो हर दूसरे दिन इंटरनेट की सूची से गायब हो जा रहा है। रामनरायन सिंह , विवेक राय, किसान नेता शेख हेसामुद्दीन ने कहा कि घोसी क्षेत्र मे कम से कम 20 घंटे बिजली दिया जाए। कम बिजली मिलने से बुनकर भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। धरने को गुफरान अहमद ,जनार्दन यादव ,शकील पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेश यादव, पप्पू अजमेरी, एकराम प्रधान, अनिरुद्ध पांडेय, मुन्ना, जगरनाथ चौहान ,अनीस अहमद आदि उपस्थित रहे।