{"_id":"5a4533c84f1c1b686a8bc554","slug":"11514484680-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में मैना देवी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में मैना देवी विजयी
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अमिला के वार्ड नंबर पांच में संख्या पांच में हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को घोसी तहसील के परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान मैदान में उतरी पांच महिला प्रत्याशियों में मैना देवी 84 मत पाकर विजयी घोषित की गई।
बताते चले नगर पंचायत चुनाव के दौरान नगर पंचायत अमिला के वार्ड नंबर पांच से चुनाव मैदान में उतरी सदस्य पद की प्रत्याशी ऊषा की मौत हो गई थी। इसके चलते इस वार्ड का चुनाव स्थगित कर दिया गया। इसक्रम में यहां उपचुनाव के तहत 26 दिसंबर को वोट डाला गया। महिला सीट होने के कारण यहां से आठ महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरी। इस दौरान वार्ड में मौजूद 410 वोट में से 310 मतदाताओं ने वोट डाला गया। इस दौरान मैदान में उतरी प्रत्याशियों में मैना देवी 84 वोट पाकर विजयी हुई। जबकि उपविजेता सरस्वती को 80 वोट मिला। तीसरे नंबर पर सुनीता को 76 वोट मिला। बताते चले स्थगित हुए चुनाव के दौरान सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थी, लेकिन उपचुनाव में दो प्रत्याशी बढ़ गए। विजय की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशी के समर्थक और परिवार के लोग झूम उठे। इस दौरान नाचते खुशी मनाते वो अमिला के लिए रवाना हुए।