{"_id":"5a1076294f1c1b69678bc82d","slug":"11511028265-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर सरकार को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर सरकार को चेताया
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। प्रांतीय कार्यकारिणी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर धरना का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यकत्रियों ने अपनी 13 सूत्री मागों के लेकर कलमबंद अनिश्चित हड़ताल के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमो का भी बहिष्कार करते हुए बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर मे शनिवार को भी धरना दिया। सरकार को चेताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही किया जाता तब तक कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांग किया कि इन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए व 18 हजार रुपये मानदेय के साथ सभी मांग को पूरा किया जाए।
धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक मंत्री इशरत जहां ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार गूँगी बहरी है। वह हमारी मागों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है परंतु हम बहने सरकार के शोषण से डरने वाली नहीं हैं। गायत्री देवी ने कहा कि सरकार हमें सरकारी कर्मचारी घोषित करें एवं मानदेय को बढ़ाएं वरना हमारा धरना मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। इस अवसर पर शैल कुमारी सिंहा, जिला उपाध्यक्ष प्रांतीय अध्यक्ष कितबबुन्निशा शगुफ्ता, नसरीन, गीता देवी, सानिया परवीन, नरगिस बानो, ज्योति, रानी, अर्चना सिंहा, पुनीता, फैजिया खातूना, निकहत बानो आदि उपस्थित रहे।