{"_id":"595a8dfa4f1c1b26518b4770","slug":"11499106810-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या की खबर
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की रात दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर मोहल्ला निवासी नंदू राजभर (40) पुत्र स्व. झूरी राजभर ने रविवार की रात कलह से ऊबकर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो रोने बिलखने लगे। इस संबंध में उसकी पत्नी मनोरमा देवी का आरोप है कि उसके पति से उसकी जमीन का कुछ लोगों ने बिना पैसा दिए ही एग्रीमेंट करा लिया था। पैसा मांगने पर वह घर आकर रविवार को गाली गलौज किए थे और जान से मारने की धमकी दिए थे। इससे उसके पति दुखी थे और उनके डर से आत्महत्या कर लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार रविवार की रात खुरहट रेलवे स्टेशन के समीप एक बबूल के पेड़ पर एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी देर रात में जीआरपी के स्कार्ट को ट्रेन से लाइट जलाने के दौरान बबूल के पेड़ पर लटकती हुई लाश दिखने पर हुई। उसने खुरहट रेलवे स्टेशन पर आकर इसकी सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी आस पास के लोगों को सुबह हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे। लाख प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक सफेद चेक का शर्ट एवं नीला पैंट पहने हुए था। उसके हाथ पर अंकेश अंकित है लेकिन इसके अलावा पुलिस उसके बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है।