फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ग्रामीण इलाकों में मना जश्न

ग्रामीण इलाकों में मना जश्न

Wed, 27 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में मना जश्न
मऊ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी शिविरों पर बमबारी के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न संगठनों तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने जश्न मनाया साथ ही जुलूस निकाला। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मधुबन कस्बा में पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट : विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सेना द्वारा पीओके आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद जुलूस निकाला। इस दौरान भारत माता की जय पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। इस अवसर पर महेंद्र पांडेय , प्रकाश पांडेय, राजकुमार मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रतनपुरा : बाजार के साथ ही मिश्रौली, ठैचा, मुस्तफाबाद, बीबीपुर, बिलौझा, हलधरपुर, पहसा सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शहीद स्तंभ पर दीप जलाया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक परमात्मा नंद सिंह, बब्बन सिंह पूर्व कैप्टन, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन : दरगाह बाजार में एक मकान के प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल रहे। दुबारी काली चौरा से जनता इंटर कालेज तक भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने जुलुस निकालकर खुशी जताई। कार्रवाई को मुस्लिम समुदाय के डॉ. नासिर अली, आजमी, वकार अहमद, इस्लाम अहमद ने सही बताया। वहीं मधुबन शहीद स्मारक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। पटाखे छोड़े गए तथा मोमबत्ती जलाई गई।
सरसेना : युवाओं ने विजय जलूस निकाला और पटाखे भी फोड़े। इस अवसर पर राजकुमार दुबे, मोनू यादवआदि शामिल रहे।
दोहरीघाट : नगर युवा विकास मंच के तरफ से नगर में विजय जुलूस निकाला गया और खूब पटाखे छोड़े गए। इस अवसर पर नगर विकास अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, आजाद जायसवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, आकाश मौजूद रहे ।
कोपागंज : कस्बावासियो ने डॉ. वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए मिठाइयां वितरित किया। इस अवसर अमित त्रिपाठी,एकरामुल हक़, सूरज शर्मा, आलमगीर आदि शामिल रहे। कुसुम्हा लोगों ने सड़क पर उतर कर खुशी का इजहार किया। आतिशबाजी की और लोगों एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान रामजनम गुप्ता ने बहादुर सैनिकों को बधाई दी।
अमिला लोग ख़ुशी से झूम उठे। मिष्ठान वितरण कर नगरवासियो ने ख़ुशी का इजहार किया। इस दौरान अशोक, प्रेमचंद, संतोष, गोलू, बंटी, चिक्की, दुल्लीचंद, महेंद्र आदि रहे।

बढुुआगोदाम : क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी। इस दौरान भगत सिंह, चंदन सिंह, अमित पांडेय, रणजीत पांडेय, ज्ञानेश सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed