{"_id":"5c6314edbdec22077e436966","slug":"111549997293-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर 27 लेखपालों को एसडीएम ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर 27 लेखपालों को एसडीएम ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लापरवाही बरतने वाले 27 लेखपालों को मंगलवार को एसडीएम ने नोटिस जारी किया। नोटिस का जवाब 15 दिन के भीतर देने का निर्देश दिया गया है। समय सीमा में जवाब न देने पर वेतन रोकने तथा निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस मिलने से लेखपालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई।
बताते चलें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर पिछले दिनों एसडीएम निरंकार सिंह ने सभी लेखपालों की बैठक लेकर जिम्मेदारियां तय किया था। साथ ही लेखपालों को किसानों का सर्वे, उनका डाटा एकत्रित करने, लाभार्थी के बैंक का नाम, आईएफएस कोड तथा आधार नंबर की जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया। लेखपालों के कार्य मे शिथिलता पाए जाने पर मंगलवार को एसडीएम निरंकार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए 27 लेखपालों को नोटिस जारी किया है। इस बाबत एसडीएम निरंकार सिंह का कहना है कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही बरतने के कारण 11 फरवरी तक प्रधानमंत्री पोर्टल पर अपलोड किये जाने वाला डाटा नहीं भेजा जा सका। जिस पर 27 लेखपालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।