{"_id":"5c114d22bdec2241a26da3d2","slug":"111544637730-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जनों ने पीडित परिवार को दिया न्याय दिलाने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जनों ने पीडित परिवार को दिया न्याय दिलाने का भरोसा
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र क्षेत्र के खानपुर मठिया गांव में बीती 15 नवंबर को गोलू शर्मा (12) की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार थाना पुलिस से लेकर पुलिस अधीक्षक तक गुहार लगाकर थक चुका है।
बुधवार को सपा नेता पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा और सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव पीडिता के घर पहुंचे।सपा नेताओं ने पीडित परिवार से घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली। सपा नेताओं ने पीडित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान योगी सरकार में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। इस सरकार में गरीबों को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है। इस सरकार से किसान, व्यापारी और मजदूर सभी को परेशान कर रखा है ।जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि यदि जनपद की पुलिस हत्यारोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है तो इस प्रकरण को सड़क से सदन तक ले जाया जाएगा।