{"_id":"5bf6eba9bdec224155405a42","slug":"111542908841-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक साक्षरता शिविर में बच्चों को दी गई विधिक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक साक्षरता शिविर में बच्चों को दी गई विधिक जानकारी
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
प्राधिकरण के सचिव शिव कुमार ने शिविर में उपस्थित बच्चों को लैंगिक भेदभाव, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की बच्चों को विधिक जानकारी दी। वहीं, उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों को विस्तार से बताया। साथ ही प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य मंजू राय शर्मा, राजस्व निरीक्षक संग्राम सिंह, लेखपाल मृत्युंजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।