{"_id":"5bf58ad5bdec22696469c85d","slug":"111542818517-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद की सफलता की रणनीति पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद की सफलता की रणनीति पर चर्चा
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के आवाहन पर 27 नवंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित युवा संसद कार्यक्रम की तैयारी बैठक यहां हुई। गोरक्ष क्षेत्र गठन प्रभारी प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा प्रमोद विश्वकर्मा ने तैयारी बैठक में युवा संसद कार्यक्रम की तैयारी और युवा मोर्चा मंडल से लेकर सेक्टर स्तर तक के गठन पर चर्चा किया।
जनपद के युवा ग्राम प्रधान, खिलाड़ी, युवा जन प्रतिनिधि, कला, संगीत, शिक्षा क्षेत्र और युवा व्यापारी तथा सामाजिक क्षेत्रों में रुचि रखने वाले यूथ आइकन इस युवा संसद कार्यक्रम में गोरखपुर में शामिल होंगे। बैठक में तय हुआ कि जनपद से जाने वाले ऐसे 40 यूथ आइकन जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रदेश और क्षेत्र की तरफ से आमंत्रण कार्ड भेजने का निर्णय लिया गया। प्रदेश मंत्री ने कहा की युवा मोर्चा जनपद में मंडल और सेक्टर स्तर तक युवाओं की फौज जल्द से जल्द तैयार करें। 2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश मंत्री जी ने आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से लग जाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने और संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा अमन राय ने किया। बैठक में सांसद हरिनारायण राजभर ,जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिचंद विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजीव पांडेय ,अमन राय, नितेश गुप्ता, सुमित मिश्रा आदिकार्यकर्ता उपस्थित रहे।