{"_id":"5bd88fbcbdec22697d28afda","slug":"111540919228-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल नई दिल्ली के आहाव्न पर कर्मचारी लामबंद हो गए। विभिन्न प्रमुख संगठनों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना करते हुए दूरसंचार कार्यालय पर नारेबाजी कर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी।
भुजौटी स्थित मुख्य दूरसंचार जिला मुख्यालय पर मंगलवार को बीएसएलईयू, एनएफटीआई, एनएनईए संगठनों ने कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया और विरोध जताया। इस दौरान जिला सचिव मातादीन यादव ने कहा कि तीसरा पे रिविजन 15 फीसदी फिटमेंट के साथ देने के साथ पेंशन संशोधन किया जाए। दूसरे पे रिविजन के दौरान छूटे हुए मांगों को पूरा किया जाए और रिटायरमेंट उम्र को 60 से 58 न किया जाए, न ही वीआरएस लाया जाए।
उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को उग्र रूप देने के साथ 14 नवंबर को विरोध रैली निकालने के साथ 30 नवंबर को हड़ताल पर कर्मचारी रहेंगे। इस अवसर पर शशीकांत, आरएन यादव, जीसी वर्मा, रामअवध, रामजी शर्मा, इंद्रसेन सिंह, अजय कुमार सिंह, गोरखनाथ शर्मा, राकेश, सतोष गौड़, बेचन पांडेय, हरिहर गोस्वामी, आरके राम, सुब्बा तिवारी, ममता सिंह, जयराम यादव, रामनियादी यादव सहित आदि मौजूद रहे।