{"_id":"5ba13907867a557f714f7950","slug":"111537292551-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के बीच मुर्गीपालन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के बीच मुर्गीपालन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा देवकली विशुनपुर स्थित आबादी के बीच खुले मुर्गीपालन से गांव में फैल रही गंदगी से परेशान गांव के लोगों ने मंगलवार को नारेबाजी व प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम सभा के कार्यों में व्यवधान करने वाले लोगो के विरुद्ध जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग किया।
कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली विशुनपुर में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के आबादी के बीच कुछ लोग मुर्गी पालन खोल रखे हैं। इससे बच्चे से लेकर बूढ़े तक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा गांव की सार्वजनिक पोखरियों, बंजर, सौरहान, खाद गढ्ढा की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। ग्रामीणों ने ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग किया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों को नहीं मना गया तो वे लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विजय भारती, गुलाब चंद, बृजेश कुमार, राजेश, बेंचू, पतिराम, कमलेश, शामू उमेश आदि शामिल रहे। ब्यूरो