{"_id":"5b86dbe442c7922ee4102af1","slug":"111535564772-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियादी सुविधाओं से वंचित है मझवारा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियादी सुविधाओं से वंचित है मझवारा बाजार
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी ब्लाक के मझवारा बाजार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां बिजली, पानी, जल निकासी सहित विभिन्न समस्याओं से लोग जूझ रहे। आला अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे नाराज लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बाजार में सरकारी, गैर सरकारी व व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं बावजूद यहां सुविधाएं नदारद हैं। लो वोल्टेज तथा आए दिन तकनीकी खामी से विद्युत आपर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इसके चलते कुटीर उद्योग चौपट होने के कगार पर है। मुख्य सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। बरसात होने पर नारकीय स्थिति आम आत है। जलजमाव से उठ रही दुर्गंध लोगों को परेशान किए है। बाजार में जगह-जगह कूड़े का अंबार है। सफाई कर्मियों की तैनाती के बाद भी सफाई न होना आम बात है।
दुकानदार पवन मद्धेशिया, कन्हैया मद्धेशिया, सुशील राय, घूरा मद्धेशिया, रामजी मद्धेशिया, रामायन वर्मा का कहना है कि प्रमुख बाजार होने के बाद भी यहां सुविधाएं न होना लोगों को सालता है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जलजमाव से जूझना पड़ रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। पानी के लिए इंडिया मार्क टू हैंडपंप तक नहीं लग सका है। चेताया कि यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो बाजारवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।