{"_id":"5b4798954f1c1b0d278b601b","slug":"111531418773-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के निरीक्षण में गांव में मिली गंदगी, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के निरीक्षण में गांव में मिली गंदगी, लगाई फटकार
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम। स्वच्छता मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों का भौतिक सत्यापन करने के लिए गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी द्वारा दो गांवों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य धीमी गति से पाए जान से नराजगी व्यक्त करते हुए समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
परदहां ब्लाक क्षेत्र के बैजापुर और कासिमपुर गांव का निरीक्षण गुरुवार को खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी और एडीओ पंचायत राजेश कुमार तिवारी ने किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने बैजापुर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे 147 शौचालय का भौतिक सत्यापन किया, जिसमे 60 शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान गांव में गंदगी देखकर सफाई कर्मी रामजन्म को तलब करते हुए दुबारा गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी क्रम में बीडीओ के कासिमपुर गांव के निरीक्षण में 111 शौचालय के सापेक्ष 51 शौचालस का निर्माण होता मिला। इस दौरान गांव में मनरेगा के तहत हो रहे पोखरे के कार्य का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने लाभार्थियों को निर्देश दिया कि समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित लाभार्थियों पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान और सचिव सहित अन्य मौजूद रहे।