{"_id":"5a21a9844f1c1bca678bf16f","slug":"111512155524-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और सपा के लिए झटका देने वाला रहा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और सपा के लिए झटका देने वाला रहा परिणाम
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र की तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष का चुनाव परिणाम प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा और सपा के लिए काफी झटका देने वाला है। चुनाव में मुहम्मदाबाद गोहना और वलीदपुर में जहां एक तरफ भाजपा हाशिए पर चली गई और पार्टी प्रत्याशी छ: सौ का भी आंकडा़ पार नहीं कर सके। वहीं दूसरी तरफ वलीदपुर और चिरैयाकोट नगर पंचायत में सपा की भी हालत काफी खस्ता रही। वलीदपुर मे पार्टी उम्मीदवार को मात्र 118 मत ही मिल सका तो चिरैयाकोट नगर पंचायत में सपा प्रत्याशी मात्र 234 मत ही प्राप्त कर सकी।
नगर निगमों के चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा चाहे जितना भी इतरा ले लेकिन निकाय चुनाव का परिणाम पार्टी के लिए कहीं से सुखद नहीं है। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र की तीन नगर पंचायतों का चुनाव परिणाम भाजपा के लिए भविष्य के लिए सबक सीखने के लिए काफी है। मुहम्मदाबाद गोहना में पार्टी प्रत्याशी तो पांच सौ का भी आंकडा़ पार नहीं कर सके भाजपा को कुल 413 यानि 2 प्रतिशत ही मत मिल सका। जबकि जीतने वाले निर्दलीय प्रत्याशी लगभग 32 प्रतिशत मत मिला। इसी प्रकार वलीदपुर नगर पंचायत में भी भाजपा को मात्र 571 वोट मिला जो कुल पोल मतों का साढे़ चार प्रतिशत है। चिरैयाकोट नगर पंचायत में पार्टी ने थोडा बेहतर प्रदर्शन किया। यहां भाजपा को कुल 1713 वोट मिला। जहां तक सपा के प्रदर्शन का सवाल है तो मुहम्मदाबाद को छोड़कर वलीदपुर और चिरैयाकोट में पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। चिरैयाकोट में पार्टी को मात्र 234 मत मिला तो वलीदपुर में यह आंकडा मात्र 118 वोटों तक सिमट कर रह गया। दोनों दलों के आधा दर्जन विधायक और मंत्री लगातार पार्टी प्रत्याशीयों के लिए प्रचार करते रहे लेकिन जनता ने दोनों दलों को हाशिए पर ला दिया है।