{"_id":"59aafb7c4f1c1b45738b4ec6","slug":"111504377724-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में हफ्तों से ठप है विद्युत आपूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में हफ्तों से ठप है विद्युत आपूर्त
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी। क्षेत्र के नुरलाहपुर गांव के बासहवा पुरवा में एक माह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुग्गीचौरी चौराहे के पास लगा ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब पड़ा है। परेशान ग्रामीणों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन निस्तारण नहीं किया जा सका है।
क्षेत्र के नुरलाहपुर गांव के बासहवा पुरवे का ट्रांसफार्मर फुंकने के ए माह बाद भी न लगने तथा सुग्गीचौरी का जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हफ्तों से लगातार बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं। इस संबंध में डॉ.अनिल यादव, मनोज सिंह, राजेश यादव, जितेंद्र, अमरजीत चौहान, प्रमोद चौहान, बालाचौहान, राममिलन चौहान का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीन कार्यप्रणाली से हम लोग तंग आ चुके हैं। फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया बावजूद वह आज कल कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। कहा कि विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो आंदोलन करना ही एक मात्र विकल्प होगा। इस बाबत रौजा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मुकेश यादव का कहना है कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।