{"_id":"595bd7eb4f1c1be2548b4836","slug":"111499191275-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण में सहयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण में सहयोग करें
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने मंगलवार को क्षेत्र के महाविद्यालयों, इंटर कालेज के साथ मदरसों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इस दौरान चल रहे मतदाता पुनरीक्षण सूची में 18 से 21वर्ष के युवाओं के नाम जोड़वाने में सहयोग मांगा। कहा, 9 जुलाई व 23 जुलाई को पोलिंग बूथों पर कैंप लगाकर लोगों का नाम जोड़ने का कार्य होगा।
उपजिलाधिकारी वर्मा ने कहा कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाला मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें सभी प्रधानाचार्यों का सहयोग जरूरी है। इसके लिए संस्थान में पढ़ने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के विद्यार्थियों को प्रेरित करें कि वह अपने गांव, मोहल्ला के बूथ पर जाकर और नाम जोड़ने का फार्म भर संबंधित बीएलओ को देकर अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवा लें। निर्वाचन आयोग का प्रयास है कि 18 वर्ष से 21 वर्ष के युवाओं का नाम मतदाता सूची में अधिक से अधिक जुड़े। युवा ही विकास के साथ लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेंगे। कहा कि 9 जुलाई व 23 जुलाई को पोलिंग बूथों पर कैंप लगाकर लोगों के नाम जोड़ने का कार्य होगा। आवश्यकता पड़ने पर डिग्री कालेजों, इंटर कॉलेजों में भी विशेष कैंप लगाकर युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य होगा। इस अवसर पर डा संजय, प्रमोद सिंह, परमानन्द यादव, रामकुंवर यादव, दिवाकर राय, सुशील राय, रमाकांत यादव, शकील, मुहम्मद ताहिर आदि मौजूद रहे।