{"_id":"594c041a4f1c1bac2d8b46f5","slug":"111498154010-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार करने पर दिया जोर
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के कांझा कोठी स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही स्वरोजगार पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि जिला सेवा योजना अधिकारी वकील अहमद रहे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के दिए गए प्रशिक्षण में ए श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में सुष्मिता दूबे, नीरू सिंह, प्रिया, नागेंद्र चौहान, प्रमोद, सर्वेश, सौरभ आदि को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीतिका, नीरु ने गीत गीत गाकर सब को भावविभोर कर दिया ।
मुख्य अतिथि जिला सेवा योजन अधिकारी वकील अहमद ने प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के कार्यक्रम की सराहना की। विभिन्न ट्रेडों से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रशिक्षणार्थी स्वयं का रोजगार कर दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। हुनर सीख रहे लोगों को शुभकामना देते हुए स्वरोजगार पर बल दिया। प्रशिक्षक राघवेंद्र दुबे ने प्रशिक्षणार्थियों को अनुलोम .विलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार, चंद्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के निदेशक अनंत कृष्णन, प्रबंधक श्याम भरोसे मौर्या, ट्रेनर अनिल सिंह, राम प्रवेश श्रीवास्तव, पियूष सिंह आदि उपस्थित रहें। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कौशल विकाश योजना के वे छात्र छात्रायें जिन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया था उनका प्रमाण प्रमाण पत्र माननीय मुख्य अतिथि के हाथों वितरित किया गया ।