{"_id":"59495e4c4f1c1b231c8b463f","slug":"111497980492-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार और राजनीति में उपस्थिति दर्ज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार और राजनीति में उपस्थिति दर्ज कराएं
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। वैश्य समाज के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के राजस्थान भवन में जनपदीय वैश्य चिंतन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश के वैश्य समुदाय की राजनैतिक एवं सामाजिक स्थिति पर गहन मंथन किया गया।
वाराणसी से आए मुख्य अतिथि एवं वैश्य चिंतक अजय केशरी ने वैश्य समाज की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए संगठित होने पर बल दिया। उन्होंने वैश्य समाज के नौजवानों से आह्वान किया कि वह शिक्षित होकर समाज एवं देश की सेवा में जी जान से जुट जाएं। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि वैश्य समाज को व्यापार के साथ ही राजनीति में भी अपनी उपस्थिति को मजबूती के साथ दर्ज कराना होगा। ताकि प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ हमारे संघर्ष को धार मिल सके।
कार्यक्रम के संयोजक और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने सभी वैश्य अतिथियों का आभार प्रकट किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से श्री अजय केशरी, संजय केशरी, डिंपल जायसवाल, सुनील जायसवाल, राजीव जौहरी, रामदास गुप्ता, लल्लन प्रसाद, दिलीप वर्मा, विजय सर्राफ, मनीष वर्मा, विनोद गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, पुल्लू सर्राफ, आशीष वर्मा आदि शामिल रहे।