फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1100 people took initiation into Gayatri Mantra

Mau News: 1100 लोगों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ली

Tue, 12 Nov 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
1100 people took initiation into Gayatri Mantra
मऊ। शांतिकुंज हरिद्वार के कथावाचक पं. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मों का फल भगवान नहीं बल्कि कर्म ही कर्म का फल देता है। कर्म ही बंधन और मोक्ष का कारण है। विचार ही कर्म को जन्म देता है। इसका फल जन्म-जन्मांतर तक मिलता है। श्री शर्मा गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार की शाम प्रवचन कर रहे थे। इस दौरान यज्ञशाला में आहुतियां समर्पित करने के अलावा 1100 लोगों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ली। इसी क्रम में 25 नामकरण, 200 विद्यारंभ, 20 अन्नप्राशन व दो पुंसवन संस्कार संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

युग गायक रामवीर नेगी ने अपने सहयोगी दिलधीर यादव, विवेक प्रताप सिंह के साथ ज्ञान गंगा नहा ले मन मेरे प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डा. संजय सिंह, मानसिंह वर्मा, प्रमोद राय, डा. रामसुख यादव आदि मौजूद थे। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जीवन राम छात्रावास के मैदान में आयोजित 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य पं. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि गायत्री सब मंत्रों तथा सभी व विद्याओं में शिरोमणि है। यह कामधेनु के समान मनोकामना को पूर्ण करती है। इस धार्मिक अनुष्ठान से समूचा वातावरण वेद मंत्रों व भजनों से गूंज उठा है। दिव्य औषधियुक्त हवन सामग्री से चारों तरफ सुगंध फैल गई है। गायत्री परिवार की ओर से माता भगवती भोजनालय में नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई थी। लोग वेद मूर्ति पं.श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखे गए साहित्य में भी रुचि दिखा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed