{"_id":"626431fc3ce57a41b206be4d","slug":"11-thousand-copies-were-evaluated-on-the-first-day-itself-mau-news-vns64990369","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही 11 हजार कॉपियों का हुआ मूल्याकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही 11 हजार कॉपियों का हुआ मूल्याकंन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार को नगर क्षेत्र के दो मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में शुरू हुआ। कुल 10 हजार 842 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए नगर के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की लगभग 1.50 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 536 परीक्षक तथा 56 डिप्टी हेड लगाए गए हैं। परीक्षकों को प्रशिक्षण देने के बाद मूल्यांकन कार्य शुुरू कर दिया गया। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर ने बताया कि 536 परीक्षकों के सापेक्ष 318 ड्यूटी पर पहुंचे। 54 डिप्टी हेड मूल्यांकन के लिए लगाए गए थे। पहले दिन तीन हजार 985 कॉपियां जांची गईं। इसी क्रम में डीएवी इंटर कॉलेज में लगभग हाईस्कूल की 2.50 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 974 परीक्षक तथा 88 डिप्टी हेड की तैनाती की गई है। पहले दिन परीक्षकों को प्रशिक्षण देने के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया। प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी ने बताया कि पंजीकृत 974 के सापेक्ष 649 परीक्षक ड्यूटी पर आए थे। मूल्यांकन के लिए 88 टोलियां बनाई गई थीं। बताया कि पहले दिन प्रशिक्षण देने के बाद मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले दिन 6 हजार 857 कॉपियां जांची गईं। इससे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्वारा दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया गया।