{"_id":"69b5ae9b8af878f937072f54","slug":"11-couples-took-the-seven-vows-in-a-mass-marriage-mau-news-c-295-1-svns1028-142271-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सामूहिक विवाह में 11 जोड़ों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सामूहिक विवाह में 11 जोड़ों ने लिए सात फेरे
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के देवलास मंदिर पर आयोजित सामूहिक विवाह में एक दूसरे के हुए वर-वधू। संवाद
- फोटो : राजा के ताल स्थित हाईवे से गुजरता कैला मईया के भक्तों का जत्था। संवाद
स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान देवलास के तरफ से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के देवल मुनि की तपोभूमि देवलास पर स्थापित संत सुघर दास महराज मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 11 जोड़ों ने सात फेरे लिए और उपस्थित अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के भोजपुरी गायक और अभिनेता अंकुश और राजा और उद्वमी विक्की यादव रहे।
शादी संपन्न होने के बाद संस्था के तरफ से वर वधुओं को एक-एक सेट बेड, गद्दा, रजाई, बेडसीट, तकिया, कुर्सी आदि सामान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह अरिजीत सिंह विपिन चौहान, हरिनाथ प्रसाद, हृदयनारायण यादव जयभीम कुमार रामबीर अभिषेक यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
आठ महिलाओं के गले से मंगलसूत्र गायब
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भीड़ होने का फायदा चोरों ने भी उठाया। भीड़ में शामिल चोरों के गिरोहों ने कई लोगों के जेब काटा तो इस दौरान आठ महिलाओं ने अपने गले से मंगलसूत्र के गायब होने की शिकायत भी दर्ज कराई।