फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1069 youth got employment in online employment fair

कोरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन रोजगार मेले में 1069 युवाओं को मिला रोजगार

Sun, 27 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
1069 youth got employment in online employment fair
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में जहां लोग खुद के तथा अपनों के सेहत के लिए परेशान दिख रहे हैं। वहीं कोरोना काल में किए गए बदलाव में कई लोग अपना भविष्य की योजना तैयार कर रहे है। बात हो रही कोरोना संक्रमण काल के चलते पहली बार सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन रोजगार मेला की। इस विषम परिस्थितियों में ऑफ लाइन के बजाए तीन रोगाजार मेला का आयोजन ऑनलाइन से किया गया। जिसमें दो हजार 535 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जबकि 1069 युवाओं ने रोजगार प्राप्त कर अपने बेहतर भविष्य की शुरूआत की।
विज्ञापन

रोजगार कार्यालय में 59 हजार से ज्यादा युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया है। मार्च माह के बाद जब कोरोना संक्रमण का ग्राफ बेहद तेज गती से बढ़ने लगा तो इसका परिणाम रोजगार मेेला पर भी देखने को मिला। विभागीय आंकड़े के अनुसार 14 जुलाई 2020 को रोजगार मेला का आयोजन हुआ। जिसमें 585 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। इसमें 66 युवाओं को मेले में शामिल कंपनियों ने रोजगार दिया।
विज्ञापन

मेले में कल्याणी सोलर पावर, एक्यू प्रेशर हेल्थ सिस्टम, शिवशक्ति बायोटेक प्रा.लि, आरएस डब्लू एम, विनुथना फर्टीलाइजर, न्यू यूनिकेयर हेल्थ सालूसन में रोजगार मिला। इसी क्रम में इसी माह में 30 जुलाई को रोजगार मेला का आयोजन हुआ। जिसमें एक्यू प्रेशर हेल्थ केयर, कल्याणी सोलर पावर कंपनी के प्रतिनिधियों ने 17 प्रतिभागियों से ऑनलाइन साक्षात्कार किया। जिसमें 11 को अपनी कंपनी में नौकरी दी। वहीं 25 अगस्त को शामिल मेले में एक्स जेंट एक्वा प्रालि, स्मार्ट रच इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि., कल्याणी सोलर पावर, मेक आर्बोनिक, रोहित हाईब्रिड, आंसिमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने 1933 अभ्यर्थियों से साक्षात्कार किया। इसमें 992 युवाओं को रोजगार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना संक्रमण काल के दौरान तीन ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन गया। जिसमें 1069 युवाओं को रोजगार मिला है। बताया इस क्रम में 7 अक्तूबर को ऑन लाइन रोजगार मेला का आयोजन होगा। -सूर्यकांत कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed