फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   103 houses will be allotted, apply till 18

Mau News: 103 आवासों का होगा आवंटन,18 तक करें आवेदन

Tue, 11 Jun 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
103 houses will be allotted, apply till 18
मऊ। परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से संचालित कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तृतीय चरण के तहत 948 आवासों का निर्माण नगर पालिका में कराया गया है, इसमें से 845 आवासों का आवंटन हो चुका है। शेष 103 आवासों का आवंटन किया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में निवास करने वाले नगर निवासी जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहें हैं। जिनके पास पर्याप्त आवासीय व्यवस्था नहीं है, वे आवास के पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित पात्रता के मुताबिक 50 प्रतिशत भवन एससी व जनजाति के लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे। शेष 50 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को आवंटित होगा। आवास आवंटन में निराश्रित विधवा, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग तथा गरीबी रेखा से नीचे वालों को वरीयता दी जाएगी। आवेदन पत्र के साथ सभी प्रमाण-पत्र और बीपीएल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं नगर निवासी होने का प्रमाण पत्र संलग्न करें। आवेदक द्वारा संलग्न प्रारूप पर शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र कार्यालय दिवस में कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण में 18 जून शाम 05 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदन फॉर्म www.mau.nic.in पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed