{"_id":"5c29092cbdec2256f03e9dd7","slug":"101546193196-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव लड़ेगी ब्राहाम्ण महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव लड़ेगी ब्राहाम्ण महासभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को भीटी नगर स्थित तमसा गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष कल्याण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुुख्य वक्ता के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के विरोध में खुद की पार्टी बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने की नीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एससी-एसटी एक्ट में संशोधन लाकर ब्राह्मण समाज को आहत करने का कार्य किया है। भाजपा दलित वोट के लिए सवर्ण समाज के साथ इस तरह का कुठाराघात कर सवर्ण समाज को आहत करने का कार्य किया है। इसका खमियाजा भाजपा को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में हार के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कुठाराघात का असल परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा, जब महसभा खुद अपनी पार्टी बनाकर हर सीट के लिए अपने प्रत्याशी को खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर 20 जनवरी 2018 नोएडा में बैठक आयोजित की गई है। वहीं, जिलाध्यक्ष कल्याण त्रिपाठी ने कहा कि सवर्ण समाज की सर्वसम्मति से ही यह निर्णय लिया गया है। बैठक में गोपाल तिवारी, अजय कुमार तिवारी, राघवेंद्र मिश्रा, पं. घनश्याम दुबे, राजकुमार त्रिपाठी, राजेश पांडेय, विजय तिवारी, सर्वानंद द्विवेदी, अजय कुमार त्रिपाठी, देवभूषण तिवारी, प्रवीण तिवारी आदि मौजूद रहे।