फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   टीईटी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए टीम गठित

टीईटी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए टीम गठित

Mon, 12 Nov 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए टीम गठित
मऊ। अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 18 नवंबर को जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में 29828 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 90 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। इसके साथ ही चार जोनल मजिस्ट्रेट तथा दो रिजर्व मजिस्ट्रेट तथा तीन सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रखेंगे। जिलाधिकारी 14 नवंबर को सभी पर्यवेक्षकों, जोनल मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक कलेक्ट्रेट में लेंगे।
विज्ञापन


जिले में पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से पांच बजे तक होगी। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 9206 अभ्यर्थी तथा प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 20622 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए टीम गठित कर दी गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन से एक-एक पर्यवेक्षक को नामित किया गया है। यानि 90 पर्यवेक्षकों की तैनाती होगी। इसके साथ ही चार जोनल मजिस्ट्रेट तथा चार रिजर्व मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा डायट प्राचार्य के नेतृत्व सचल दस्ता का गठन किया गया है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के क्रम में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु 14 नवंबर को अपराह्न तीन बजे से सभी पर्यवेक्षकों, जोनल मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक कलेक्ट्रेट में लेंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती का कहना है कि टीईटी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 14 नवंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मेें सभी पर्यवेक्षकों, जोनल मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक कलेक्ट्रेट में अपराह्न तीन बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed