{"_id":"5bb79586867a5535382f15a5","slug":"101538758022-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी न आने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी न आने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के इंदारा नहर में पानी न आने से नाराज ब्लाक के 20 गांवों के दौ सैकड़ा से ज्यादा किसानों ने शुक्रवार को भरथियाकादीपुर स्थित सिंचाई विभाग के हेड पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
इंदारा नहर में पानी न आने से भरथियाकादीपुर ,लिलारी , भेलाबांध , सेंदुराईच ,फिरोजपुर , कनियारीपुर , हसनपुर , लेरो , कसारा ,केवलापुर ,इंदारा , पारामुबारकपुर , अल्लीपुर , भदसा , जयरामगढ़ , मूंगमास , रईसा गांव में पानी नही पहुंच पा रहा है। नहर में पानी न आने के चलते खेतों को समय से पानी मिलना मुश्किल हो गया है । सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही है। किसान पानी के लिए परेशान हैं। इससे नाराज गांवों के दौ सैकड़ा किसानों ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे भरथियाकादीपुर स्थित हेड पर सिंचाई और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी होने पर घोसी ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जिला के अधिकारियों को इससे अवगत कराया। जहां देर नहर में पानी छोड़े जाने के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार गोयल, ग्राम प्रधान राजेश यादव , राम अवतार , रामअवध , श्रीकांत पांडेय , हरिहर , सत्येंद्र , सिप्पू सिंह ,सन्तोष , सीताराम ,महेंद्र ,जितेंद्र ,रविंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
इनसेट
प्रदर्शन के बाद कुछ घंटे नहर में आ गया पानी
घोसी। कोपागंज में के भरथीया कादीपुर गांव में किसानों के द्वारा नहर के रजवाहे में पानी न आने को लेकर किसानों के द्वारा किए गए प्रदर्शन की जानकारी ब्लाक प्रमुख घोसी सुजीत सिंह ने आला अधिकारियों को दिया। इस दौरान चार घंटे बाद मुख्य नहर गेट को खोल कर पानी नहर में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा जिले का पानी दूसरे जिले को दिया जा रहा है। जबकि जिले में सिंचाई के अभाव में धान की फसलें सूखने के कगार पर खड़ी है।