{"_id":"5aff1ae94f1c1be7408b650a","slug":"101526668009-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से बाधित है बिजली की आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से बाधित है बिजली की आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान
Updated Sat, 19 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (मऊ)। ब्लाक मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए चार फीडरों में आए दिन फाल्ट की समस्या उत्पन्न होने से क्षेत्र के पचासों गांवों की बिजली बाधित रहती है। फाल्ट के चलते बिजली बाधित होने से इस गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। जबकि आपूर्ति के लिए उपकेंद्र पर लगाए गए तार के जर्जर होने पर उसे बदलने की मांग लोगों द्वारा कई बार की जा चुकी है, लेकिन विभाग मौन साधे हुए है। विद्युत उपकेंद्र बदुआ गोदाम से रानीपुर उपकेंद्र को 33 हजार बोल्ट की आपूर्ति की जाती है। इसे चार फीडरों के जरिए क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। लेकिन मेन लाइन का तार दशकों पूर्व लगाया गया, जो अब जर्जर हो चला है, इसके कारण मेन सप्लाई करने वाले तैंतीस हजार वोल्ट का तार जर्जर हो चला है, इसके चलते आए दिन फाल्ट की समस्या उत्पन्न होती है। इस फाल्ट से सीधे उपभोक्ता प्रभावित होता है। हल्की सी बरसात या आंधी तूफान आने पर फाल्ट होना तय है। इसके बाद क्षेत्र के चारों फीडर की आपूर्ति घंटों घंटो बाधित रहती है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवशक्ति सिंह, जितेंद्र, दिनेश, सुनील, संजय आदि लोगों का कहना है की मेन लाइन के तार को बदलने के लिए कई बार उपकेन्द्र पर ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल भी किया जा चूका है, लेकिन विभागीय उपेक्षा का आलम यह है की कुछ दूर तक तारो को बदलकर छोड़ दिया गया है। लोगों ने जर्जर हो चुके तारो को बदलने की मांग विभागीय उच्चधिकारियों से की है
विज्ञापन