फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रेलवे ट्रैक पर मिली विवाहिता की लाश

रेलवे ट्रैक पर मिली विवाहिता की लाश

Sun, 18 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली विवाहिता की लाश
रतनपुरा। मऊ बलिया रेलमार्ग के किनारे हलधरपुर थाना क्षेत्र के करउत गांव के सीवान में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव देखा गया। मृतका के सिर और धड़ 250 मीटर की दूरी पर अलग अलग स्थानों पर पडे पाए गए । मृतका की पहचान करउत गांव के ही एक व्यक्ति की पुत्री रंभा के रूप में हुई। उसकी शादी लगभग चार महीने पहले बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में हुई थी।शादी के बाद ससुराल गई विवाहिता लगभग डेढ़ महीने पहले ही अपने मायके आई थी। थाना क्षेत्र के करउत ग्राम पंचायत के सुरखुलिया मौजे के पास लोग रविवार की सुबह सीवान की ओर जा रहे थे तो उन्हें रेलवे लाइन के किनारे एक युवती की लाश दिखी।लेकिन आस पास सिर नहीं दिखा। इसलिए कुछ देर तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई। इसी बीच रेलवे का ट्रैक मैन इधर से गुजरा तो उसने देखा कि जिस स्थान पर मृतका का धड़ पड़ा था उससे लगभग 250 मीटर पूरब बारी मौजे के सीवान में शारदा सहायक नहर के 50 मीटर पूरब उसका सिर पड़ा था। इसी दौरान बारी गांव की महिलाएं भी खेतों की ओर जा रही थीं, महिलाओं ने वहां युवती का सिर पड़े देखा तो शोर मचाकर गांव वालों को सूचना दी। उधर ट्रैक मैन ने रतनपुरा स्टेशन मास्टर को ट्रैक के किनारे युवती की लाश मिलने की सूचना दी। रेलवे लाइन के पास युवती की लाश मिलने की सूचना गांव में पहुंचते ही लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।इनमें मृतका का भाई भी था। उसने मृतका की पहचान की। मृतका करउत गांव के ही राम किशुन राजभर की पुत्री रंभा (22) थी। रंभा की शादी 21 नवंबर 2017 को बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ही रंभा ससुराल चली गई थी।डेढ महीने पहले ही वह ससुराल से मायके आई थी। शनिवार की शाम को भोजन करने के बाद परिवार के लोग सो गए लेकिन लगभग दस बजे रंभा की भाभी की नींद खुली तो रंभा अपने विस्तर पर नहीं दिखी। उसने अपने पति को यह जानकारी दी। परिवार के लोग चार बजे भोर तक रंभा की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। निराश परिजन वापस घर चले गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed