फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सफाई कर्मचारियों की मनमानी से गांवों में पसरी है गंदगी

सफाई कर्मचारियों की मनमानी से गांवों में पसरी है गंदगी

Fri, 16 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की मनमानी से गांवों में पसरी है गंदगी

विज्ञापन
सिपाह इब्राहिमाबाद। घोसी ब्लाक के दर्जनों ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर और दुर्गंध से ग्रामीण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंदगी के अंबार के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। समस्या के निस्तारण को लेकर कई बार ग्रामवासियों की शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था में कोई सुुुधार का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

ब्लाक के सिपाह इब्राहिमाबाद, इटौरा खुर्द, धर्मपुर कसायर, मखमेलपुर, बीबीपुर, अकोल्ही मुबारकपुर, कुचाई इनामीपुर, मीरपुर दरियाबाद सहित एक दर्जन गांवों में पंचायतों में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी को नियुक्ति तो किया गया है। लेकिन सफाई कर्मचारियों के होने के बावजूद समस्या जस की तस है। आलम यह है कि पंचायत में कर्मचारी सफाई करने के लिए कब आते हैं और कब चले जाते हैं। इसकी जानकारी किसी ग्रामीण को पता ही नहीं चलता। साफ सफाई न होने से गांवों में जगह जगह गंदगी के ढेर के साथ शादी विवाह के दौरान प्रयोग में किए गए प्लास्टिक के ढेर पड़े हुए हैं। सफाई न होने से क्षेत्र के राजकुमार पूर्व ग्रामप्रधान, सूर्यनाथ यादव पूर्व ग्रामप्रधान, अनुराग पांडेय, शैलेष सिंह, शन्नू आजमी, विपिन बिहारी पाठक, भीम राजभर, वीरेंद्र चौरसिया आदि ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed