{"_id":"5aaab6244f1c1bb2758b58fb","slug":"101521137188-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोगी काया के लिए नियमित करे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोगी काया के लिए नियमित करे योग
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में मधुबन ब्लाक के दुबारी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। शिविर के पहले भारत स्वाभिमान के तहसील प्रभारी और योग शिक्षक सुरेंद्र ने ग्रामवासियों को योग का महत्व बताते हुए योगाभ्यास कराया।
शिविर के पहले दिन योगाचार्य सुरेंद्र ने योग साधकों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। योग साधकों को प्राणायाम, आसन, मुद्रा और बंध का अभ्यास कराते हुए योगाचार्य ने बताया कि जब प्राण (सांस) को हम विधि, एकाग्रता, निरंतरता के साथ हम लेते हैं तो वह प्राणायाम हो जाता है। नियमित प्राणयाम करने वाले व्यक्ति में धैर्य, क्षमा, शक्ति, साहस, शौर्य, पराक्रम, तप, त्याग, समर्पण का भाव जागृत होने के साथ व्यक्ति सदैव निरोगी बना रहता है। शिविर में धर्मेंद्र, राम दुलारे, अश्वनी सिंह, भगत सिंह, राम विलास सिंह, केदार यादव, विजयी यादव आदि रहे।