{"_id":"5a85d49b4f1c1ba1268ba8b6","slug":"101518720155-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक के चालीसवां स्थित अमृत मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल का पांचवां वार्षिकोत्सव बुधवार की देर रात धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने आर्कषण प्रस्तुति पेशकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेें पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने छात्रों को भारतीय संस्कृति को कायम रखने और जीवन मे आने वाले उतार -चढ़ाव का मजबूती से मुकाबला करते हुए लक्ष्य हासिल करने की बात कही। कार्यक्रम में स्कूूली छात्रों ने सरस्वती वंदना, शिव महिमा, इंद्रोत्सव,क्रिसमस, दीपावली, दशहरा,दुर्गापूजा, होली,मकरसंक्रांति आदि पर्व मनाए जाने के तौर तरीकों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पेश कर लोगो को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों और शैक्षिक प्रतियोगिताओं में विशिष्ट स्थान पाने वाले छात्र -छात्राओं की मेडल और प्रशडस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक राणा प्रताप सिंह, प्राचार्य चांदनी रुखाइयार , शैलेश प्रताप सिंह, बीड़ी सिंह, माया सिंह, श्वेता श्रीवास्तव सहित स्कूल स्टॉफ मौजूद रहे।