फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पत्नी की विरासत बचाने में कामयाब रहे शब्बू अंसारी

पत्नी की विरासत बचाने में कामयाब रहे शब्बू अंसारी

Sat, 02 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की विरासत बचाने में कामयाब रहे शब्बू अंसारी
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर निकाय चुनाव में निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष जरीना खातून के पति शकील अंसारी अपनी पत्नी की विरासत बचाने में कामयाब रहे। मौजूदा चुनाव में बतौर निर्दल प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे शकील अंसारी ने बसपा प्रत्याशी दीपक गुप्ता को कडे़ मुकाबले में मात्र. 243 मतों से हराकर अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया। पूर्व नगर अघ्यक्ष लालजी वर्मा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पडा़।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत चुनाव में निर्दल प्रत्याशी शकील अंसारी अघ्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गये। शकील अंसारी को कुल 6250 मत मिले जबकि निकटम प्रतिद्धदी बसपा के दीपक को 6007 मत प्राप्त हुआ। उसके पूर्व सुबह आठ बजे कडी़ सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। पहले चरण में ही प्रत्याशियों के बीच कडा़ संघर्ष देखने को मिला। पहले चक्र से ही बढ़त बनाए शकील अंसारी पांचवे और अंतिम चक्र में ही प्रतिद्धदी से पीछे रहे। पहले चक्र की गणना में शकील अंसारी को 1533 मत दूसरे चक्र में 1552 मत तीसरे चक्र की गणना में 1147 मत चैथे चक्र में 1280 और अंतिम चक्र में 738 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी दीपक गुप्ता ने कडी़ टक्कर देते हुए पहले चक्र में 1078 दूसरे चक्र की गणना में 1106 तीसरे चक्र में 1119 चौथे चक्र में 1186 और पांचवें चक्र की गणना में 1518 मत प्राप्त किया। परिणाम घोषित होने के पूर्व पुन: मतगणना कराए जाने को लेकर बसपा प्रत्याशी दीपक गुप्ता द्वारा मांग की गयी लेकिन रिटर्निग अधिकारी द्वारा इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त मतों का विवरण
1 एनुल मुजप्फर कांगे्रस 120 मत
2 मलिक मकसूद उर्फ पप्पू मलिक सपा 1281 मत
3 अंजनी गुप्ता भाजपा 413 मत
4 दीपक गुप्ता बसपा 6007 मत
5 लालजी वर्मा निर्दल 4207 मत
6 रेहान रजा निर्दल 934 मत
7 माजिद अंसारी निर्दल 253 मत
8 शकील अंसारी शब्बू निर्दल 6250 मत विजयी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed