फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किशोरी की हत्या का रहस्य गहराया, बीएचयू में होगा पोस्टमार्टम

किशोरी की हत्या का रहस्य गहराया, बीएचयू में होगा पोस्टमार्टम

Thu, 23 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की हत्या का रहस्य गहराया, बीएचयू में होगा पोस्टमार्टम
मधुबन(मऊ)। 19 नवंबर को परसिया जयरामगिरी के नीचे घाघरा के तलहटी क्षेत्र में सरपतों और झुरमुटों के बीच मिली किशोरी के हत्या का रहस्य और गहराता जा रहा है। क्षत विक्षत शव का पोस्टमार्टम करने के बाद भी चिकित्सक किसी नतीजे पर नही पहुंच पा रहे है। चिकित्सक मौत के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए उसे रीपोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस शव को जांच के लिए बीएचयू स्थित फोरेंसिक लैबोरेटरी के लिए रवाना हो गई। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी के मौत के कारणों का रहस्या पता चल सकेगा। बीएचयू में पोस्टमार्टम डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल से कराई जाएगी। जिसमें यह भी जानने की कोशिश की जाएगी कि हत्या के पहले किशोरी के साथ बलात्कार भी हुआ है कि नही।
विज्ञापन

गत 19 नवंबर को दुबारी क्षेत्र में एक 12 वर्षीय छात्रा (किशोरी) अपनी मां के साथ घर से थोड़ी दूर रेता पर लकड़ी बीनने के लिए गई थी। जब काफी देर बाद भी वह नही आई तो घर वाले परेशान हो उठे। उसी रात परिजनों ने घटना की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी लेकिन किशोरी छात्रा का कोई पता नही चल सका था। घटना के तीसरे दिन उन्हीं झुरमुटों, सरपतों के बीच उसका क्षत विक्षत शव मिला था। नाराज परिजनों से किसी तरह शव उठाकर पुलिस ने उसे जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज था लेकिन पोस्टमार्टम करने चिकित्सक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। जिसके चलते उसके शव को बीएचयू वाराणसी स्थित फोरेंसिक लैब भेजकर कारणों की जानकारी ली जाएगी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ़ हत्या और हत्या कर शव को छिपाने संबंधी मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ श्वेताआशुतोष ओझा का कहना है कि किशोरी के शव का रि-पोस्टमार्टम बीएचयू वाराणसी स्थित फोरेंसिक लैब में होगा। शव को भेजा गया है। वहां से रि-पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed