{"_id":"5942c4f94f1c1b45018b4577","slug":"101497548025-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। संस्कार भारती के तत्वावधान में कस्बा स्थित एक पैलेस में राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के राष्ट्रीय संरक्षक योगेंद्र एवं अखिल भारतीय लोक कला संयोजक गिरिजाशंकर तथा चित्रकार प्रोफेसर एस प्रणाम सिंह ने संयुक्त रुप से किया।
कार्यक्रम का शुुभारंभ शुुभम एवं प्रवीण के मॉ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद संस्कार भारती के श्रद्धेय गीत की भी प्रस्तुतीकरण की गई। कार्यक्रम में स्थानीय संगीतज्ञ डॉ. बच्चा बाबू वर्मा की सुपुत्री कृपा एवं श्रीनीधि ने अपने सुरों से कार्यक्रम में चार चॉद लगा दिया। इसके बाद गायक चंद्रमणी पांडेय की पुत्री ऋद्धि पाण्डेय ने तो समा बांध दिया। वाराणसी से आए कलाकार दूधनाथ नागपाल ने शिवतांडव व मुकेश कुमार ने अमूर्त नाट्य कला की प्रस्तुतीकरण कर सबको झकझोर दिया। जिसकी लोगों ने काफी सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की गति प्रदान करते हुए डॉ. बच्चा बाबू वर्मा, बलदाऊ वर्मा, राजीव चौबे ने अपने गायन से कार्यक्रम को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाया। जबकि वहीं वाराणसी से आए अब्दुल कादिर ने तबले पर संगत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में प्रख्यात गायक बलवंत सिंह ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। इनकी प्रस्तुति पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। संस्कार भारती के नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, कालीचरण, पवन कुमार गुप्त, पंकज कुमार, नरेन्द्र शर्मा, अनिल मौर्या आदि ने सहयोग दिया। वहीं आनंद वन समूह के चित्रकारों के अलावा अन्य स्थानीय कलाकारों को फूलमाला व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉ. सुनील कुशवाहा, बच्चा बाबू वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।