फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 minutes of heavy rain, no relief from humidity

Mau News: 10 मिनट की तेज बारिश, उमस से नहीं मिली राहत

Mon, 15 Sep 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
10 minutes of heavy rain, no relief from humidity
नगर में ​गाजीपुर तिराहा पर रविवार को बारिश के बीच का दृश्य।संवाद
मऊ। शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार शाम को तेज बारिश हुई। 10 मिनट की बारिश के बाद उमस का पहरा बरकरार रहा।
विज्ञापन

लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। बारिश के पहले से नगर क्षेत्र के कई मुहल्लों में बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह से बादल छाये रहा। दोपहर के पहले बूंदाबांदी और धूप छांव होती रही। दोपहर बाद मौसम बदला और शाम लगभग साढ़े चार बजे तेज बारिश शुरू हुई। लगभग 10 मिनट तक बारिश होती रही। इसी बीच नगर के निजामुद्दीनपुरा, बरपुर, चांदपुरा इमिलिया सहित कई मुहल्लों मेंं बिजली गुल रहने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर बनी दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते नजर आए।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। आद्रर्ता 93 प्रतिशत रहा। आठ किमी की रफ्तार से हवा चल रही थीं। बारिश के चलते शहर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मेें कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। कुछ देर की बारिश के बाद उमस का कहर जारी रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed