फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   zila panchayat election in mathura

खुले खेल में दो सदस्यों ने तोड़ी दलीय निष्ठा

Thu, 07 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat election in mathura
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भितरघात के कयासों को दोपहर बाद आए नतीजे ने पूरी तरह से नकार दिया। सिर्फ दो सदस्यों ने ही दलीय निष्ठा के विपरीत वोट दिया। हालांकि, उन दोनों ने यह फैसला खुलेआम लिया था।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर करीब एक पखवाडे़ से चल रही सरगर्मी आखिरकार मतदान और उसके बाद आए परिणाम से थम गई। परिणाम से पहले सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे थे। इसमें सभी का आंकड़ा 22 के आसपास ही था। ऐसे में भितरघात की संभावनाएं थीं।
विज्ञापन


लेकिन, गुरुवार को अपराह्न सवा तीन बजे आए नतीजे ने स्थिति पूरी तरह से साफ कर दी। भाजपा को रालोद गठबंधन के सहारे 21 सदस्यों का समर्थन मिला है। इसमें तीन निर्दलीय शामिल हैं। भाजपा और रालोद गठबंधन से निर्वाचित सदस्यों की संख्या 18 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा को 14 मत मिले हैं, जिसमें दो निर्दलीय हैं। समाजवादी पार्टी को तीन मत मिले हैं। समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की संख्या भी तीन ही थी। ऐसे में सपा से न तो कोई सदस्य जुड़ा और न ही कोई दूसरे खेमे में गया है।


भाजपा और बसपा में एक-एक सदस्य की अदला-बदली हुई। भाजपा समर्थित एक सदस्य ने बसपा के काफिले के साथ पहुंचकर इसका इजहार खुलेआम भी कर दिया। इसी तरह बसपा से निर्वाचित एक सदस्य ने भाजपा खेमे के साथ मतदान करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed