फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   zila panchayat election in mathura

ललित पहले तो जितेन्द्र आखिरी वोटर

Thu, 07 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat election in mathura
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालने के लिए ज्यादातर जिला पंचायत सदस्य अपने पार्टी संगठन के हिसाब से एक साथ वोट करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


सबसे पहले सुबह 10 बजे जिला पंचायत सदस्य और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ललित शर्मा ने वोट डाला। वह प्रत्याशी के साथ पार्टी की ओर से एजेंट भी थे। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता नौहवार भी 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच र्गइं और उन्होंने अपना वोट डाला।

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की ओर से प्रत्याशी ममता चौधरी जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी के साथ 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां नरदेव चौधरी ममता के एजेंट बने और दोनों ने 10:15 बजे वोट डाला। 11:30 भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल समर्थित 20 जिला पंचायत सदस्य एक साथ वोट करने पहुंचे। दोपहर 12 बजे बहुजन समाज पार्टी के समर्थन से चुनाव जीतने वाले 10 सदस्य एक साथ वोट करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


इस तरह 37 सदस्यों के वोट पड़ जाने के बाद वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह 12:50 बजे कलेक्ट्रेट पर वोट करने गए। दोपहर एक बजे वे वोट डालने के बाद बाहर आए फिर समर्थक और बाहर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी तीन बजने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में 2:45 बजते ही एक दम से कलेक्ट्रेट पर लोग सक्रिय होने लगे और तीन बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। 3:10 बजे रिटर्र्निंग ऑफिसर जिला पंचायत डीएम राजेश कुमार ने चुनाव परिणाम घोषित किए। परिणाम की घोषणा के साथ ही नारेबाजी शुरू हो गई।


मतदान होते ही सोशल मीडिया पर लगे कयास
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आखिरी वोट डाले जाने के तुरंत बाद से ही कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खड़े समर्थकों ने जीत हार के आंकड़े पेश करना शुरू कर दिया। यहां तक कि बिना परिणाम घोषित हुए ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर दी। काफी अनुमान सही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed