{"_id":"cab83b2ba0dd37efe047ec6a8a3716af","slug":"zila-panchayat-election-in-mathura-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजभूमि में सुस्त पड़ी हाथी की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजभूमि में सुस्त पड़ी हाथी की चाल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजभूमि में हाथी की चाल सुस्त पड़ती जा रही है। पिछली बार रालोद से पराजित हुई बसपा इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से हार गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजों ने बसपा को हिलाकर रख दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी बसपा के लिए यह नतीजे चौंकाने वाले भी हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद बसपा को करारी मात का सामना करना पड़ा है।
बसपा की इस हार की बड़ी वजह एक बार फिर रालोद बना है। भाजपा से रालोद के गठबंधन के चलते ही बसपा को जिला पंचायत में हार का सामना करना पड़ा है।
जिला पंचायत के पिछले चुनाव में भी बसपा को रालोद ने ही करारी मात दी थी। उस वक्त बसपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार इस बार जीत का सेहरा बांधने वाली ममता चौधरी ही थीं। पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण की पत्नी
ममता चौधरी ने बसपा से चुनाव लड़ा था, लेकिन तत्कालीन सांसद जयंत चौधरी की रणनीति के समक्ष बसपा हार गई थी। लेकिन इस बार बसपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण ने अपनी पत्नी ममता चौधरी को तो जिता लिया, लेकिन बसपा एक बार फिर हार गई। इस हार के पीछे बसपा की आपसी गुटबाजी को भी माना जा रहा है।