{"_id":"6aa991d2c67a03828a0bf677","slug":"youthful-face-yet-bones-show-signs-of-aging-mathura-news-c-369-1-mt11023-152667-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चेहरे पर जवानी, हड्डियां दे रहीं बुढ़ापे का संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चेहरे पर जवानी, हड्डियां दे रहीं बुढ़ापे का संकेत
विज्ञापन
मथुरा। चेहरा जवान, लेकिन हड्डियां उम्र से पहले बूढ़ी हो रही हैं। बदलती जीवनशैली ने कम उम्र में ही हड्डियों की सेहत बिगाड़ने का खतरा बढ़ा दिया है। धूप से दूरी, पोषण की कमी, मिलावटी खाद्य पदार्थ और नशे की आदतें इसकी बड़ी वजह बन रही हैं।देर रात तक जागना, सुबह देर से उठना, व्यायाम से दूरी और पौष्टिक भोजन की जगह फास्ट फूड का बढ़ता चलन शरीर पर भारी पड़ रहा है।
चिकित्सकों के मुताबिक बड़ी संख्या में लोगों में विटामिन-डी की कमी मिल रही है। शहरी आकलनों में यह कमी करीब 90 प्रतिशत लोगों तक बताई जाती है, हालांकि वास्तविक स्थिति व्यक्ति और आबादी के अनुसार अलग हो सकती है। विटामिन-डी कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। सुबह की धूप इसका प्राकृतिक स्रोत है, लेकिन देर से उठने और घर-दफ्तर की दिनचर्या ने लोगों का सूर्य के प्रकाश से संपर्क घटा दिया है।
चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक धूम्रपान और शराब का सेवन हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करता है, जिसका असर हड्डियों पर भी पड़ता है। वहीं, मिलावटी और पोषणहीन भोजन से शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन समेत जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते। हड्डियों की मजबूती के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त धूप जरूरी है। लगातार हड्डियों में दर्द, कमजोरी या बार-बार फ्रैक्चर की शिकायत हो तो चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
--
90 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी मिलती है। इससे जवानी में भी हड्डियां कमजोर हो रही है। इसका मुख्य कारण सुबह की धूप न लेना, गलत दिनचर्या, मिलावटी और पोषणहीन भोजन एवं शारीरिक व्यायाम की कमी है। - डा. नीरज अग्रवाल, सीएमएस, जिला चिकित्सालय