Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth injured in stone-pelting dies

Mathura News: पथराव में घायल युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in stone-pelting dies
मथुरा। कृष्णानगर क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में एक माह पहले हुए विवाद में घायल युवक की मौत हो गई। मंगलवार को परिजन ने कृष्णानगर चौकी के निकट सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते माह 21 अक्तूबर को बैंक कॉलोनी में वाल्मीकि समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने 6 नामजद सहित 7 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवाद में एक पक्ष की ओर से गिरधरपुर निवासी अजय (20) पहुंचे थे। दोनों पक्षों में पथराव होने से अजय के सिर में चोट लग गई थी। घायल होने के बाद अजय के परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे आगरा ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को उपचार के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए परिजन कृष्णानगर चौकी के निकट पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाने का प्रयास और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने। हालांकि इस दौरान रोड पर लंबा जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed