फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth Dharma Parliament will be held in Vrindavan, one thousand youth will gather

Mathura News: वृंदावन में होगी युवा धर्म संसद, जुटेंगे एक हजार युवा

Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth Dharma Parliament will be held in Vrindavan, one thousand youth will gather
वृंदावन। सेवाज्ञ संस्थानम् और जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में 16 व 17 सितंबर को युवा धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से एक हजार शिक्षित युवा हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व 13 से 15 सितंबर तक चित्रकला प्रतियोगिता की जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों के 60 प्रसिद्ध चित्रकार कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



युवा धर्म संसद कार्यक्रम के संयोजक डॉ. देवदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नैतिकता के प्रतिमान गढ़ना है और अपनी पीढ़ी, अपने देश को धर्म की ओर ले जाना है। उन्होंने बताया कि धर्म संसद में छह सत्र होंगे। 16 सितंबर को पहले दिन भारत की संप्रुभता का विचार और पंचप्रण पर व्याख्यान होगा। इसके बाद संवाद सत्र में व्यक्ति निर्माण और परिवार की अवधारणा पर संवाद होगा। शाम साढे सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा संसद के दूसरे दिन इतिहास और पुराण की बोधयात्रा पर व्याख्यान होगा। सिनेमा और पत्रकारिता विषय पर संवाद किया जाएगा। 13 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता में 60 चित्रकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक महेश खंडेलवाल, सह संयोजक सौरभ गौड, डॉ.सुनील गुप्ता, निर्मल रतन लाल वैद, संजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



युवा धर्म संसद में ये करेंगे शिरकत
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय, हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल, हनुमत निवास अयोध्या के पीठाधीश्वर मिथिलेशनंद शरण महाराज, राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आरके तिवारी, केंद्र सरकार के पूर्व सचिव राजीव गुप्ता, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, आईएफएस मोनिका मोहता, वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव, कथा वाचक अतुलकृष्ण भारद्वाज, धर्माचार्य अच्युत लाल भट्ट, श्रीवत्स गोस्वामी, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर वागीश शुक्ला, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मीनाक्षी जोशी, इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय, राजश्री, कला विद यतींद्र मिश्रा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed