फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young Woman Was Romancing Her Lover After Giving a False Address

Mathura News: गलत पता बताकर प्रेमी के संग रंग रही थी युवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Young Woman Was Romancing Her Lover After Giving a False Address
वृंदावन। चैतन्य विहार स्थित नाले में मृत मिली महिला के मामले में नया मोड़ आया है। शव मिलने के तीसरे दिन कोतवाली पहुंची मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गलत पता बताकर पति को छोड़ यहां प्रेमी के साथ पिछले ढाई वर्ष से रह रही थी। दिल्ली में रह रही मां ने लापता धेवते को खोजने की मांग की है। पुलिस महिला के साथ रह रहे प्रेमी और बच्चे के तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे संभल के धनारी निवासी शिवानी का शव क्षतविक्षत अवस्था में चैतन्य विहार स्थित हरिहर धाम आश्रम के समीप नाले में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। इससे पहले पड़ोसियों ने महिला की पहचान हापुड़ निवासी शिवानी पत्नी अर्जुन के रूप में की थी। सोमवार को दिल्ली से वृंदावन कोतवाली आईं मां मीरा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी हापुड़ नहीं संभल की रहने वाली है। बेटी की शादी दस वर्ष पहले अमरोहा के रेहरा निवासी युवक के साथ हुई थी। बेटी ढाई वर्ष पहले पति को छोड़ धनारी गांव के अर्जुन के साथ रह रही थी। मां ने बताया कि बेटी की तीन वर्ष की बेटी की बीमारी के कारण मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय धेवता लापता है। मां से मिली जानकारी के बाद पुलिस की जांच की दिशा ही बदल गई। पुलिस अब महिला के प्रेमी की तलाश कर रही है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि बिसरा लैब भेजा रहा है। जांच के बाद ही महिला की मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed