{"_id":"65a5ab37954daaad5900ae34","slug":"young-man-had-gone-for-a-walk-dead-body-found-on-railway-track-mathura-news-c-369-1-mt11006-7097-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: टहलने निकला था युवक, रेलवे ट्रैक पर ऐसे हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: टहलने निकला था युवक, रेलवे ट्रैक पर ऐसे हाल में मिली लाश
Tue, 16 Jan 2024 01:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:35 PM IST
सार
जीआरपी को गश्त के समय सुबह-सुबह युवक की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त करने के बाद घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
रेलवे लाइन
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा में सुबह के समय टहलने निकले युवक की लाश रेलवे जंक्शन के दिल्ली आउटर पर रक्तरंजिश हालत में पड़ी मिली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवक की पहचान बालाजीपुरम निवासी लोकेश पुत्र मांगे के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि सुबह के वक्त पुलिस टीम गश्त पर थी। तब उन्हें रेलवे लाइन पर युवक की लाश पड़ी दिखाई दी। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया।
परिजनों के मुताबिक लोकेश टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। लोकेश ट्रेन की चपेट में कैसे आ गया। इसे लेकर परिजनों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जीआरपी टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही ये साफ हो पाएगा कि लोकेश की मौत ट्रेन की चपेट में आने की वजह से हुई है। या फिर इसके पीछे कोई और राज छिपा है।