फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man defecated on Giriraj mountain, got picked up with hands

Mathura: गोवर्धन पर्वत पर शौच करने की सजा, युवक से जबरन हाथों से उठवाया गया मल, इस कृत्य की हो रही थू-थू

Tue, 09 Jul 2024 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2024 01:18 PM IST
सार

गिरिराज पर्वत पर शौच करने वाले युवक को ऐसी सजा दी गई कि लोग हैरान रह गए। युवक से जबरन उसके ही हाथों से मल उठवाया गया। इतना ही नहीं एक वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। 

 

विज्ञापन
Young man defecated on Giriraj mountain, got picked up with hands
गोवर्धन पर्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में गिरिराज पर्वत पर शौच करने के उपरांत शौच को जबरन उठवाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। ब्रजवासी युवा संगठन नाम की फेसबुक आईडी से यह वीडियो अपलोड किया गया है। बताया जा रहा है कि शौच करने वाले से संगठन के युवक ने ही गंदगी को हाथों से उठवाया। इसे लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शौच करने वाले ने गिरिराज महाराज के भक्तों की आस्था से खिलवाड़ किया है। मगर, शौच हाथों से उठवाकर दूसरे युवक ने भी अमानवीय व्यवहार किया है।
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो के अनुसार गोवर्धन गिरिराज पर्वत की परिक्रमा के दौरान बाहरी श्रद्धालु तलहटी इलाके में शौच करने लगा। इसी दौरान एक स्थानीय युवक वहां पहुंचा, श्रद्धालु को शौच करते देख भड़क उठा। श्रद्धालु को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद उससे शौच उठवाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर ब्रजवासी युवा संगठन के नाम से संचालित फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर वायरल कर दिया। गिरिराज पर्वत पर शौच करते श्रद्धालु के वीडियो वायरल करने से लोगों की आस्था पर चोट पहुंची है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्मावलंबियों ने बताया कि गिरिराज पर्वत करोड़ों भक्तों के आस्था का केंद्र है। यहां साल में करोड़ों भक्त गिरिराज परिक्रमा के लिए आते हैं। शौच करना निंदनीय पाप है। मगर, किसी ने अनजाने में किया है तो, उसे समझा कर छोड़ देना चाहिए था। इस तरह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर खुद पाप किया है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि न तो शौच करने वाले और न ही उससे हाथों से उठवाने वाले के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed