फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young devotees diving into the courtyard of faith and devotion

Mathura News: आस्था और श्रद्धा के आंगन में गोता लगा रहे नन्हें भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Young devotees diving into the courtyard of faith and devotion
मथुरा। ग्राम जानू की बबीता अपने 2 साल के बेटे को कंधे पर बैठकर लगाती परिक्रमा। - फोटो : mathura
अशोक कुमार दुबे
विज्ञापन

राधाकुंड (मथुरा)। देश के कोने-कोने से आए भक्तों के साथ उनके बच्चे भी भीषण गर्मी, धूप अथवा बरसात में नंगे पांव गिरिराज जी की परिक्रमा कर अपने आराध्य को प्रसन्न करने में जुटे हुए हैं।
मेला गुरु पूर्णिमा के दौरान युवा, महिलाएं तथा वृद्धजन गिरिराज महाराज की सात कोस की परिक्रमा कर रहे हैं। वहीं परिक्रमा करने वालों में नन्हें भक्त भी पीछे नहीं है। गर्मी तथा बरसात भी इन नन्हें भक्तों के कदमों को नहीं रोक पाई। लोहवन से अपनी नानी के साथ आई 10 वर्षीय आराध्या सप्तकोशीय परिक्रमा लगा रही है। दूसरी बार आई आराध्या का कहना है कि यहां होने वाले आयोजन उन्हें बहुत अच्छे लगते हैं।
विज्ञापन



अपनी दादी के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आई 6 वर्षीय दिव्या ने बताया कि वह 4 वर्ष की उम्र से यहां आने की इच्छा अपने दादा दादी से व्यक्त कर रही थीं। अपनी दादी के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाते हुए रंग-बिरंगे खिलौने खरीद कर मन को बड़ी प्रसन्नता मिली। लोहड़ी मध्य प्रदेश से अपने माता-पिता के साथ आए 10 वर्षीय नितेश ने बताया कि गिरिराज परिक्रमा करने से किसी भी प्रकार की थकान नहीं होती है। बल्कि आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालौन से अपने चाचा-चाची के साथ आए 7 वर्षीय प्रखर गुप्ता खेल-खेल में गोवर्धन की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा लगा रहे हैं। नगला देवीय मथुरा से आईं मोनिका उम्र 10 वर्ष अपने माता-पिता के साथ सात कोस की परिक्रमा कर रही हैं। ग्राम जानू तहसील गोवर्धन से आईं बबीता कंधे पर अपने 2 वर्ष के बालक को बिठाकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed