फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   You will have to take a driving test on a simulator machine to obtain a driving license

Mathura News: सिम्युलेटर मशीन पर देना होगा कार चलाने का टेस्ट, तब बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
You will have to take a driving test on a simulator machine to obtain a driving license
वृंदावन। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले सिम्युलेटर मशीन पर लोगों को वाहन चलाने का टेस्ट देना होगा। इसके अलावा इस आधुनिक मशीन पर वाहन चलाने का प्रशिक्षण भी पागल बाबा मंदिर के समीप स्थित ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र में दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने श्रावस्ती की कार्यदायी संस्था दीप ट्रेडर्स को टेंडर दिया है।
विज्ञापन

पागल बाबा मंदिर के समीप आईटीआई परिसर में संचालित ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र में अब प्रेक्टिकल ट्रेनिंग कंप्यूटराइज तरीके से सिम्युलेटर मशीन पर आधारित होगी, जिसकी मदद से ड्राइविंग सिखाई जाएगी। इसके लिए यहां छोटी और बड़ी गाड़ियों के लिए अलग-अलग सिम्युलेटर मशीन मारुति कंपनी द्वारा 10 माह पहले स्थापित की गई थी। तकनीशियन द्वारा मशीनों को इंस्टॉल भी किया जा चुका है। तकनीशियन स्टाफ आने पर वाहन चलाने से पहले इन मशीनों पर इच्छुक लोगों को ड्राइविंग सिखाई जाएगी। इन सिम्युलेटर मशीनों पर उन्हें वास्तविक रूप से गाड़ी चलाने का अनुभव होगा। इसमें चार पहिया वाहन जैसी सीट पर बैठकर स्क्रीन के सामने सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें एक बड़ा टीवी स्क्रीन लगा होता है, जिसे देखकर ट्रेनर को लगेगा कि वह सड़क पर गाड़ी चला रहा है। इसके बाद उसी मशीन पर टेस्ट लिया जाएगा। इस टेस्ट में पास होने पर ही प्रशिक्षण केंद्र में बने ट्रैक पर वाहन चलाकर दिखाना होगा। जहां ट्रैक पर लगे सेंसर और टाॅवरों पर लगे सीसी कैमरों का ध्यान रखना होगा।ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र के आरआई नरेश कुमार ने बताया कि मारुति कंपनी ने दो सिम्युलेटर मशीन लगाई हैं। यह कंपनी ऑटोमेशन सिस्टम स्थापित करने और उसके बाद तीन साल तक उसकी देखरेख करने का कार्य करेंगी। इन मशीनों पर चालकों को प्रशिक्षण देने के बाद टेस्ट भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा हो चुका है। संभवत: फरवरी माह तक इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इससे पहले कंपनी यहां आकर सर्वे करेगी। सेंसर एवं टॉवर, सीसीटीवी कैमरे को मारुति कंपनी से दुरुस्त कराने के बाद ही सिम्युलेटर मशीन पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed