{"_id":"6609bfcc575d1c863d08b4e6","slug":"yogesh-talan-bought-two-sets-of-nomination-papers-for-congress-created-ruckus-mathura-news-c-369-1-mt11005-111205-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कांग्रेस के लिए योगेश तालान ने खरीदे नामांकन के दो सेट, मची रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कांग्रेस के लिए योगेश तालान ने खरीदे नामांकन के दो सेट, मची रार
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनने की चाहत में रार भी जमकर हुई। यह रार शनिवार को खुलकर तब सामने आई, जब गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले पूर्व प्रदेश सचिव योगेश तालान ने दोपहर में नामांकन के लिए दो सेट खरीद लिए।
जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि वे प्रत्याशी नहीं हैं और न ही प्रत्याशी के प्रतिनिधि हैं। ऐसे में उनका नामांकन पत्र कांग्रेस के नाम से खरीदने का कोई मतलब बनता है। सिर्फ हाईलाइट होने के लिए नामांकन पत्र खरीदे हैं।
दरअसल, कांग्रेस में बीते एक सप्ताह से बॉक्सर विजेंदर सिंह के साथ ही योगेश तालान, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, सादाबाद के पूर्व विधायक डा. अनिल चौधरी और मुकेश धनगर के नाम की चर्चा हो रही थी। जाट प्रत्याशी बनाए जाने की प्रबल संभावना थी तो स्थानीय होने के चलते भगवान सिंह का नाम अंत तक रेस में रहा। मगर, बाद में उन्होंने विजेंदर सिंह के नाम पर खुद ही सहमति जताते हुए अपना पांव पीछे खींच लिए। इसी दौरान दोपहर में योगेश तालान कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन के लिए दो सेट खरीद लिए। योगेश तालान ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र खरीदे हैं। इसकी जानकारी होने पर भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि योगेश तालान का पर्चा लेने का कोई मतलब नहीं बनता है, उनका नाम प्रत्याशी के लिए नहीं है।