फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna on ventilator in braj

ब्रज में वेंटिलेटर पर सिसक रही यमुना

Thu, 23 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 23 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
yamuna on ventilator in braj
यमुना
ब्रज में यमुना जीवित है लेकिन वेंटिलेटर पर सिसक रही है। खुले आम नाले और सीवर का पानी इसमें समा रहा है। कारखानों का रसायनिक कचरा, अवैध कट्टीघर की गंदगी नालियों के माध्यम से नदी में समा रही है। नदी में जलचरों का दम घुट रहा है। 
विज्ञापन


गंगा और यमुना को जीवित प्राणी का दर्जा देने वाला नैनीताल उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला यमुना प्रेमियों के लिए सुखद है। वर्तमान में यहां भी यमुना मानों अपनी आखिरी सांसे गिन रही है। खुद अफसरों के निरीक्षण में इस बात का खुलासा हुआ है कि नाले, सीवर का पानी यमुना में सीधे गिर रहा है। इन नालों को एसटीपी-एसपीएस तक पहुंचाने का इंतजाम फेल है। इतना ही नहीं यमुना की खादर में बसी कालोनियों का सीवर और शहर के कई इलाकों का सीवर सीधे यमुना में समा रहा है। 
विज्ञापन


खुद प्रदूषण विभाग की मॉनीटरिंग रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि यमुना में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा न्यूनतम स्तर पर है। ऐसे में यमुना में विचरण कर रहे जलचरों का जीवन मुश्किल हो रहा है। ब्रज लाइफ लाइन द्वारा एकत्रित की गई रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा में यमुना जल आचमन योग्य नहीं है। इसमें कई खतरनाक रसायन मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते माह आई प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट पर नजर डालें तो यमुना की अप स्ट्रीम पर घुलित ऑक्सीजन 4.7 पाई गई है जबकि यहां बीओडी 8.6 स्तर पर है। बोर्ड के अफसर बीओडी के इस स्तर पर जलचरों का जीवन मुश्किल होना बताते है। 



इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी की थी पहल
18 साल पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी यमुना को बचाने के लिए कई आदेश दिए थे, जिन पर अब तक सरकारी मशीनरी ने अमल नहीं किया है, जिससे यमुना की स्थिति और चिंताजनक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed