{"_id":"570d00d24f1c1b067b4a6ab8","slug":"yamuna-chhat-celebration-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्राम घाट पर दुग्धाभिषेक, चुनरी मनोरथ की रही होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्राम घाट पर दुग्धाभिषेक, चुनरी मनोरथ की रही होड़
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
यमुना छठ महोत्सव पर उमड़ी आस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना महारानी का प्राकट्योत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक किया गया और चुनरी ओढ़ाई गई। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। शाम के समय नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
प्रात: बेला में विश्राम घाट पर यमुना महारानी की पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक की भक्तों की होड़ लगी रही। पीठाधीश्वर पुरुषोत्तम दास ने भक्तों ने यमुना महारानी का अभिषेक किया। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, अध्यक्ष दिनेश पाठक, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी आदि पदाधिकारियों ने मां यमुना महारानी का पूजन किया। महिलाआें ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा निकाली। इस दौरान भजन संकीर्तन पर महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते चल रहे थे। यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ भी मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने नावों पर सवार होकर यमुना महारानी को चुनरी ओढ़ाई।
शाम के समय विश्राम घाट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें यमुना महारानी के डोला को उठाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। ये शोभायात्रा विश्राम घाट के कुब्जा द्वार से शुरू होकर श्याम घाट, रामघाट, बंगाली घाट, आर्य समाज, जनरल गंज, होली गेट, छत्ता बाजार होते हुए विठ्ठल द्वार पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा, चंदन इत्र से स्वागत किया गया। अंत में मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने यमुना की आरती उतारी। देर शाम भव्य छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, अरविंद चतुर्वेदी, योगेंद्र नाथ, राकेश तिवारी, कमल चतुर्वेदी, संजीव, ब्रजेश, आशीष, मुकेश मामा, मुकंद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यमुना शुद्धीकरण समिति ने विश्राम घाट पर विधि-विधान से दूध, फूल, मिष्ठान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने यमुना के प्रदूषण पर अपनी बात रखी। अध्यक्षता रविकांत चतुर्वेदी ने की। नवनीत चतुर्वेदी, महेश सैनी, प्रभात अग्रवाल, अशोक चौधरी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
रालोद कार्यकर्ताओं ने भी यमुना छठ पर विश्राम घाट पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पवन चतुर्वेदी, बबलू चौधरी, सार्थक चतुर्वेदी, गौरव चतुर्वेदी, धर्मेद्र बघेल, बिट्टू रावत, शौदान सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।